फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies due to electric shock

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 19 Nov 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 19 Nov 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock
धान की ओसाई करने के लिए पंखा का तार लगाते समय युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के रैयापुर भदरी गांव निवासी पप्पू प्रजापति (40) रविवार की धान की फसल को ओसाने गया था। वहां वह पंखे का तार लगा रहा था। कहीं से तार कटा था. जिसे न देख पाने से वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। वह झुलसने के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बची।
विज्ञापन




युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। परिवारीजनों के मुताबिक मृतक पप्पू के दो बेटे मोहित और रोहित व एक बेटी अंजू है। मौत की खबर सुनते ही बेटा, बेटी संग पत्नी रेखा रोने लगे। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार नौबस्ता घाट पर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed