फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies due to drowning in river

Pratapgarh News: नदी में डूबने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in river
थाना क्षेत्र के जालिमगंज बरौलिया गांव निवासी 19 वर्षीय कुलदीप कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब चार बजे कुलदीप घर से शौच के लिए बकुलाही नदी के पास गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया। थोड़ी दूर पर मवेशी चरा रहे बच्चों की नजर जब उस पर पड़ी तो वह शोर मचाते युवक के घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी होने पर परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी। घंटों प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार श्रृंगवेरपुर घाट पर कर दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed