फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies due to drowning in pond

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Mon, 19 Aug 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in pond
कोहडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड में तालाब में डूबने से मृत युवक राजबहादुुर वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
पूजा के लिए तालाब से कमल का फूल तोड़ने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। साथ गए मामा के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और तालाब में उसकी तलाश करने लगे। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। उसे बाइक से लेकर लोग डॉक्टर के पास भागे लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के सकरा सोनवाबहार निवासी राज बहादुर वर्मा 30 पुत्र जवाहरलाल वर्मा रविवार दोपहर अपने मामा के साथ पूजा के लिए कमल का फूल लाने अतरसंड की ओर बाइक से गया था। अतरसंड तालाब में कमल का फूल खिला था। जिसे तोड़ने के लिए राज बहादुर वर्मा कपड़े उतारकर तालाब में घुस गया। कमल का फूल तोड़ने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। वह तैरना नहीं जानता था। जिसके चलते तालाब में डूबने लगा। यह देख बाहर मौजूद मामा अमर बहादुर शोर मचाने लगा।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। तालाब में समाए राज बहादुर को बाहर निकालने के लिए लोग कूद पड़े। मशक्कत के बाद लोग उसे तालाब से खोजकर बाहर निकाले। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। आनन-फानन में मामा अमर बहादुर अपने भांजे राज बहादुर को बाइक पर लादकर डाक्टर के पास लेकर भागा लेकिन जांच के बाद प्राइवेट डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

कोहडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड में तालाब में डूबने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।

कोहडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड में तालाब में डूबने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed