फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies due to collision with vehicle on highway

Pratapgarh News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to collision with vehicle on highway
अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन मोड़ भोपतपुर के करीब शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से धर्मेंद्र प्रताप सिंह की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

देल्हूपुर के पूरे खरगराय निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (48) मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते थे। वह शनिवार की रात रेलवे स्टेशन विश्वनाथगंज मोड़ के करीब सामान खरीदने के लिए घर से निकले। भोपतपुर मोड़ के करीब पीछे से आए अज्ञात वाहन ने धर्मेंद्र प्रताप को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के दौड़ने तक चालक वाहन लेकर भाग निकला। आनन-फानन में पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही पत्नी सिंपी, बेटे राज सिंह व बेटी खुशी पिता के शव से लिपटकर रोती बिलखती रहीं। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed