फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies due to Bolero collision, villagers block road by keeping dead body

Pratapgarh : बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 27 Nov 2022 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 01:02 AM IST
सार

बाघराय थाना क्षेत्र के कर्माजीतपट्टी गांव निवासी अवधेश कुमार सरोज (32) शुक्रवार की रात बिहार बाजार किराने की दुकान पर सामान खरीदने गया था। सामान लेकर वह पैदल ही घर जा रहा था। हीरागंज मोड़ पर पीछे से एक बोलेरो चालक ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Youth dies due to Bolero collision, villagers block road by keeping dead body
Pratapgarh : accident in Pratapgarh - फोटो : Pratapgarh

विस्तार

बोलेरो की टक्कर से मृत युवक का शव सड़क पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण हत्या का मुकदमा दर्ज करने के अलावा आर्थिक मदद की मांग करते रहे। एसडीएम ने परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिलाया। जिसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन



बाघराय थाना क्षेत्र के कर्माजीतपट्टी गांव निवासी अवधेश कुमार सरोज (32) शुक्रवार की रात बिहार बाजार किराने की दुकान पर सामान खरीदने गया था। सामान लेकर वह पैदल ही घर जा रहा था। हीरागंज मोड़ पर पीछे से एक बोलेरो चालक ने उसे टक्कर मार दी। खबर मिलने पर पहुंचे परिजन उसे लेकर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल लेकर भागे। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



परिजन शव लेकर घर लौट आए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने बोलेरो को बरामद कर ली। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जेठवारा-लालगोपालगंज सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलने पर एसडीएम कुंडा पहुंचे। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, आर्थिक मदद और जमीन मुहैया कराई जाएगी। जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।



अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
घर से खेत की ओर से निकले वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। रात भर उसका शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। महेशगंज थाना क्षेत्र के डीह बलई निवासी देवतादीन सरोज (65) शुक्रवार की देर रात अपने खेत की फसल आवारा जानवरों से बचाने के लिए घर से निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह देवतादीन का शव सड़क पर मिला। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक के बेटे अमर सरोज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed