{"_id":"6322178e5f6b145f2e18a46c","slug":"youth-dies-after-consuming-poisonous-substance-in-suspicious-condition-pratapgarh-news-ald3415827155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News : संदिग्ध दशा में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News : संदिग्ध दशा में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
Wed, 14 Sep 2022 11:33 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:33 PM IST
सार
संदिग्ध दशा में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई।घटना की बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी रिंकी वर्मा अपनी दस माह की बेटी के साथ मायके गई थी।
विज्ञापन
मृतक घनश्याम वर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
संदिग्ध दशा में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई। घटना की बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। लालगंज कोतवाली के कटरा सेवकराय निवासी घनश्याम वर्मा (26) की बुधवार को घर में अचानक तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने उसकी तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन
हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी रिंकी वर्मा अपनी दस माह की बेटी के साथ मायके गई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। कोतवाल ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। संवाद
विज्ञापन