फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies after being crushed by a truck laden with gas cylinders

गैस सिलेंडर लदे ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Tue, 29 Mar 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by a truck laden with gas cylinders
Youth dies after being crushed by a truck laden with gas cylinders
कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा पेट्रोल पंप के करीब सोमवार की सुबह टेंपो से टकराकर बाइक सवार शिवकुमार उर्फ सचिन सरोज (22) सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान उसे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधई थानाक्षेत्र के जैतीपुर निवासी शिवकुमार उर्फ सचिन सरोज सोमवार की सुबह अपने मामा धर्मेंद्र के घर सकरा गांव आया था। सुबह वह मामा के बेटे को परीक्षा देने के लिए बाइक से कॉलेज छोड़ने गया था। लौटते समय सुबह करीब आठ बजे मंगरौरा पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक टेंपो से टकराकर अनियंत्रित हो गई। टक्कर लगने के बाद सचिन बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान सामने से आ रहा सिलिंडर लदा ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद शोरशराबा सुनकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोग जब तक सचिन को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करते तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। उसकी मौत के बाद सकरा से लेकर जैतीपुर तक कोहराम मचा रहा। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed