फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth consumed poisonous substance, died while being taken to hospital

Pratapgarh News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल ले जाते समय मौत

Fri, 15 Sep 2023 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 15 Sep 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Youth consumed poisonous substance, died while being taken to hospital
मृतक सूरज सिंह। फाइल फोटो
सांगीपुर के बूबूपुर की घटना, घटना की वजह नहीं बता सके परिजन
विज्ञापन

लालगंज। देर रात घर के भीतर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता सके। उसकी मौत पर सभी रोते-बिलखते रहे।
सांगीपुर के कटरा बूबूपुर निवासी सूरज सिंह(२6) की बृहस्पतिवार की रात तबीयत जहरीला पदार्थ खाने के बाद बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में रात करीब साढ़े दस बजे सांगीपुर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही पत्नी समेत अन्य परिजन रोने लगे।
विज्ञापन

युवक के मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों से पूछताछ भी की, लेकिन वे कुछ खास नहीं बता सके। मृतक सूरज के चार वर्ष का एक बेटा भी है। सूरज घर पर ही रहकर परिवार के लोगों के साथ कामकाज में हाथ बंटाता था। सांगीपुर एसओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed