{"_id":"5e73c8628ebc3e728a436cbf","slug":"youth-beaten-to-death-with-sticks-attacked-while-going-towards-field-pratapgarh-news-ald271425998","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या,खेत की ओर जाते समय बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या,खेत की ओर जाते समय बोला हमला
विज्ञापन
मृतक ननकऊ। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
मानधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना के दौरान फायरिंग होने की भी चर्चा रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
मानधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर निवासी नन्कऊ (45) पुत्र मजीद का पड़ोसी मुन्नू से रंजिश चली आ रही है। गुरुवार को करीब 11 बजे नन्कऊ अपने खेत की ओर पैदल ही जा रहा था। इस बीच मुन्नू पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर नन्कऊ को पीटने लगे।
सभी ने लाठी-डंडे से इस कदर पीटा कि नन्कऊ का पैर टूट गया। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तो फायरिंग होने लगी। लोगों को आते देख हमलावर वहां से भाग निकले। आनन-फानन में मारपीट में गंभीर रूप से घायल नन्कऊ को उपचार के लिए एसआरएन ले जाया गया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मानधाता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मारपीट के फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई। उधर गंभीर रूप से घायल नन्कऊ ने उपचार के दौरान करीब तीन बजे दम तोड़ दिया।
यह खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश थी। तनाव के चलते गांव में पुलिसकर्मी तैनात हैं।
मन्नू को नन्कऊ के ऊपर थी मुखबिरी की शंका
मानधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर निवासी मुन्नू के ऊपर डेढ़ माह पहले हमला हुआ था। बाजार से घर लौटते समय कुछ लोगों ने उसे मारापीटा था। उसे शंका थी कि नन्कऊ ने ही मुखबिरी की थी।
जिसे लेकर वह अंदर ही अंदर उससे खुन्नस रखने लगा। कुछ जमीन का भी विवाद उनके बीच चल रहा था। मौका पाते ही मुन्नू पक्ष के लोगों ने नन्कऊ पर हमला बोल दिया।
खंगाले जा रहे आरोपियों के इतिहास
चंघईपुर में आए दिन जमीन को लेकर होने वाली मारपीट की घटनाओं के बाद हो रहे बवाल को देखते हुए सीओ रानीगंज के आदेश पर आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष मानधाता ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
ताला बंद कर महिलाएं फरार
मानधाता के चंघईपुर निवासी नन्कऊ के मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। आरोपियों के घर की महिलाएं अपने मकानों में ताला बंद कर भाग निकलीं। केवल मृतक के घर पर रिश्तेदार व परिजन रोते बिलखते रहे।

देल्हुपुर के चंघईपुर में इलाज के दौरान मृत युवक ननकऊ के घर तैनात पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH