फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Younger brother and wife killed the young man with knives

छोटे भाई और पत्नी ने ही चाकुओं से गोदकर युवक को मार डाला था

Mon, 06 Jan 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Younger brother and wife killed the young man with knives
मानिकपुर थाने में आलाकत्ल के साथ पकड़े गए हत्योरापी। - फोटो : PRATAPGARH
तीन महीने बाद पुलिस ने कुएं में मिले शव की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार उसकी हत्या उसकी पत्नी और छोटे भाई ने अवैध संबंधों के चलते की थी। इसके बाद शव को कुएं में डाल दिया गया था। पुलिस ने उसी कुएं से आलाकत्ल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही दोनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के अतौली गांव निवासी संजीव कुमार विश्वकर्मा (35) पुत्र शिवप्रसाद बीते 5 अक्तूबर को गायब हो गया था। तीन दिन बाद उसका शव गांव के बाहर कुएं में मिला था। शव सड़ जाने के कारण उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के निशान नहीं मिले थे। हालांकि परिजनों को परिवार के ही कुछ लोगों पर शक था। बाद में परिजनों ने इसकी शंका व्यक्त की तो पुलिस ने हत्या की जांच की। संजीव ने तीन शादियां की थीं। दो पत्नियां उसे छोडक़र चली गई थीं।
विज्ञापन

घटना के कुछ दिन पहले ही उसने तीसरी शादी की थी। पुलिस के अनुसार उसकी तीसरी पत्नी शालिनी और उसके छोटे भाई विजय के बीच अवैध संबंध बन गए थे। इसकी जानकारी संजीव को हो गई थी। इसके चलते उसकी पत्नी और भाई ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे गांव के किनारे कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिजनों को बताया कि वह शौच के लिए निकला था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। उनकी निशानदेही पर रविवार को कुएं से चाकू भी बरामद किया गया। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed