फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man's leg amputated due to JCB collision, death

Pratapgarh News: जेसीबी की टक्कर से युवक का पैर कटा, मौत

Tue, 25 Jun 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Young man's leg amputated due to JCB collision, death
घुइसरनाथ धाम में हुए हादसे के बाद जेसीबी निकलवाती पुलिस। संवाद
अनियंत्रित जेसीबी की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार सुभाष वर्मा का एक पैर कट गया। उपचार के लिए प्रयागराज ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। सुभाष के मौसेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात जेसीबी चालक पर केस दर्ज किया गया है। हादसे में खड्ड में पलटी जेसीबी को निकलवाकर पुलिस थाने ले गई है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के गुड़ियाताल सरैयां दुबान निवासी 30 वर्षीय सुभाष वर्मा रविवार की रात नौ बजे बाइक से अपने ससुराल सांगीपुर के असांव गांव जा रहा था। घुइसरनाथ धाम सई नदी पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित जेसीबी बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए खड्ड में पलट गई। हादसे में युवक का एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। उसे आननफानन में सांगीपुर सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर देख उपचार के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत के बाद परिवार के लोग शव लेकर जिला अस्पताल लौट आए। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। मामले में मृतक के मौसरे भाई नागेश्वर वर्मा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद फरार जेसीबी चालक की पुलिस तलाश कर रही है। सांगीपुर एसओ मनीष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed