{"_id":"648eb6ec64d66b55d50c9213","slug":"young-man-who-went-to-meet-his-girlfriend-died-in-suspicious-condition-family-members-accused-of-murder-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : प्रेमिका से मिलने गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : प्रेमिका से मिलने गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sun, 18 Jun 2023 01:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:19 PM IST
सार
रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर देवा पट्टी निवासी विवेक पुत्र शिवकुमार का प्रेम प्रसंग पड़ोस गांव सरायसेतराय की एक युवती से चल रहा था। वह उससे अक्सर मिलने जुलने जाया करता था। 10 पहले विवेक परदेस से कमाकर लौटा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसेतराय गांव में प्रेमिका से मिलने के लिए गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। युवक दस दिन पहले परदेस से कमाकर लौटा था। परिजनों का आरोप है कि मृत्यु से पहले युवक ने प्रेमिका के भाई और पिता पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर देवा पट्टी निवासी विवेक यादव (30) पुत्र शिव कुमार यादव का प्रेम प्रसंग पड़ोस गांव सरायसेतराय की एक युवती से चल रहा था। वह उससे अक्सर मिलने जुलने जाया करता था। 10 पहले विवेक परदेस से कमाकर लौटा था। शनिवार की शाम को वह प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। इस दौरान वह घायल अवस्था में मिला। सूचना पाकर परिजन जब पहुंचे तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी।
विज्ञापन
उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां गीता देवी का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल बेटे ने बताया कि प्रेमिका के पिता और भाइयों ने उसकी पिटाई की है। इसके बाद उसे लाकर सड़क के किनारे फेंक दिया। एसओ सर्वेश सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन