फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man who went to irrigate fields dies of electrocution

Pratapgarh News: खेत की सिंचाई करने गए युवक की करंट से मौत

Sun, 22 Oct 2023 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 Oct 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
Young man who went to irrigate fields dies of electrocution
सिंचाई के लिए मोटर चला रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के दरछुट गांव निवासी राजकुमार वर्मा (35) शनिवार की रात भोजन करने के बाद खेत की ओर चला गया। वहां सिंचाई के लिए मोटर चालू करने लगा। तभी खुले तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसके मोबाइल पर फोन करने लगे। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। वहीं खेत के बगल स्थापित पूजा पंडाल से लौट रहे पड़ोस के लोगों ने राजकुमार को खेत में गिरा देख शोर मचाया तो परिजन पहुंचे। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन रोने बिलखने लगे। रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कंधई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि करंट से युवक की मौत की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed