फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man who went to cut bamboo died due to electric shock

Pratapgarh News: बांस काटने गए युवक की करंट लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to cut bamboo died due to electric shock
बांस काटने गया युवक एचटी लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। ट्राॅमा सेंटर लाए जाने पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

लालगंज के बेलहा मुडियन का पुरवा निवासी 45 वर्षीय अमृतलाल पटेल के घर समीप बांस की कोठ है। उसके ऊपर से एचटी लाइन का विद्युत तार गया हुआ है। बुधवार की सुबह वह बांस काटने गया था। काटने के बाद कोठ से बाहर खींचते समय हरा बांस एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी पर परिजन उसे आनन फानन में लालगंज ट्राॅमा सेंटर ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। शव घर पहुंचने पर परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लिखा-पढ़ी शुरू कर दी। मृतक मजदूरी कर अपना व पत्नी का भरन पोषण करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसके कोई संतान नहीं थी। लालगंज प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed