फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   young man who came to bathe in the river with friends went missing, two youths were saved by the villagers

प्रतापगढ़ : दोस्तों संग नदी में नहाने आया युवक हुआ लापता, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

Mon, 21 Aug 2023 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 05:21 PM IST
सार

जगेशरगंज बाजार में दोमुहा घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गए तीन युवक डूब गए। दो युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। कई घंटे बाद तक उसका कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन
young man who came to bathe in the river with friends went missing, two youths were saved by the villagers
अभिजीत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंतू क्षेत्र के जगेशरगंज बाजार निवासी (21) अभिजीत पुत्र असित मजूमदार फार्मासिस्ट था और जगेशरगंज बाजार में अपना राधा कृष्ना के नाम से मेडिकल स्टोर चलाता था।सोमवार की दोपहर वह थाना क्षेत्र के दोमुहा घाट पर अपने तीन साथियों (18) आर्यन सोनी पुत्र संतोष सोनी (20) उज्जवल सोनी पुत्र सदाशिव सोनी के साथ नहाने गया था। नहाते समय तीनो लोग डूबने लगे। उज्जवल और आर्यन को बचाने के प्रयास में अभिजीत चमरौधा नदी में डूब गया।

विज्ञापन


नदी के पास जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने दो युवकों को बचा लिया।लेकिन अभिजीत का देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका।करीब तीन घंटे के मशक्कत के बाद भी ग्रामीणों को सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुची कोहड़ौर औरअंतू पुलिस ने सांगीपुर से गोताखोरों को बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed