{"_id":"69a56bdf6250c8f95e031af9","slug":"young-man-was-shot-dead-in-ramnagar-pratapgarh-the-incident-caused-a-sensation-in-public-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : प्रतापगढ़ के रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, सरेआम वारदात से मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : प्रतापगढ़ के रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, सरेआम वारदात से मची सनसनी
Mon, 02 Mar 2026 04:22 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:22 PM IST
सार
मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को दिन दहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मोहम्मद सलीम। फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को दिन दहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन की जा रही है। युवक की पहचान सलीम के रूप में की गई है। वह एक महीने पहले छुट्टी पर घर आया था। घटना को अंजाम देने के बाद कातिल फरार हो गए। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मोहम्मद सलीम (55) पुत्र लाल मोहम्मद को गोली मार दी गई। वह अपने घर से करीब दो सौ मीटर पर थे। हमलावर गोली मारकर पल्सर से भाग निकले। सलीम मुंबई में गाड़ी चलाने का काम करता था। डेढ़ माह से घर पर ही रहता था। गोली मारकर कर हमलावर फरार हो गए। हमलावरों और मोहम्मद सलीम में पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन