{"_id":"6635478afc001c653b031f08","slug":"young-man-murdered-with-an-ax-in-battle-for-supremacy-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-116480-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वर्चस्व की जंग में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वर्चस्व की जंग में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या
विज्ञापन
काशीपुर डुबकी मुड़ियापुर में शुक्रवार दोपहर वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमे दाेस्त के साथ पहुंचे बुढि़यापुर के राहुल सरोज की लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। जबकि दूसरे पक्ष से चंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर दो थानों की पुलिस के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद हुआ।
बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी मुड़ियापुर निवासी संजीत कुमार व चंदन यादव के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर अदावत चली आ रही थी। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार दोपहर संजीत मौका पाकर अपने कई साथियों के साथ सरेराह गांव में ही चंदन के ऊपर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर चंदन के परिवार व गांव के लोग भी लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। देखते ही देखते उनके बीच लाठी डंडे, हॉकी व कुल्हाड़ी चलने लगी। दोनों ओर से करीब दस मिनट तक खूनी संघर्ष चलता रहा। ग्रामीणों के प्रयास के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट बंद हुई। हालांकि इस दौरान कुल्हाड़ी के हमले में संजीत के साथी महेशगंज के बुढि़यापुर निवासी राहुल सरोज (20) की मौत हो चुकी थी। दूसरे दूसरे पक्ष से चंदन यादव (25) की हालत गंभीर देख ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बाघराय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। चंदन की हालत गंभीर देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बाघराय, महेशगंज व जेठवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता व एएसपी पश्चिमी संजय राय मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के करीब ही तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस ने तनाव को देखते हुए मृतक का शव मोर्चरी भेजा। घटना के बाद हमले के आरोपी व मृतक के दोस्त भी घर पर नहीं मिले। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूर्व में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। वर्चस्व को लेकर उनके बीच तनातनी रहती थी।