{"_id":"6186c4f8c535ab71923b0e12","slug":"young-man-going-home-shot-condition-critical-pratapgarh-news-ald3198461157","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जा रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से घर लौट रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के बिकरा रामगढ़ निवासी श्यामशंकर शर्मा का बेटा रोहित शर्मा (22) शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे बजे डेरवा बाजार से अपने घर जा रहा था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा के पास पीछे से आए बाइक सवार लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।
सूचना पर पहुंचे परिजन आननफानन में उसे प्रयागराज ले गए। जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उधर, जेठवारा पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालकर घटना की पड़ताल में जुटी है। युवक के पिता श्यामशंकर ने थाने में तहरीर दी है।