फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man found dead at friend's house, accused of murder

Pratapgarh News: दोस्त के घर पर मृत मिला युवक, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Young man found dead at friend's house, accused of murder
रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में दोस्त के घर पर युवक मृत अवस्था में मिला। इस पर मृतक के परिजनों ने दोस्त के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी मनोज कुमार(38) की दोस्ती रानीगंज के नरसिंहगढ़ निवासी राजाराम सरोज से थी। अक्सर वह दोस्त के घर पर रुक जाता था। शुक्रवार की रात को भी वह उसके घर पर रुका था। दोस्त के परिजनों ने बताया कि रात को वह कमरे में सोने चला गया लेकिन दूसरे दिन दोपहर बारह बजे तक बाहर नहीं आया तो लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो युवक मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला। इस पर मृतक के परिजनों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप दोस्त के परिजनों पर लगाया है। हालांकि पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed