{"_id":"655a317266b1c30f690b2ab4","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7741-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान
Sun, 19 Nov 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 19 Nov 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनगंज पुलिस चौकी के पूरे घीसा रेंडवीर में रविवार दोपहर रोहित सिंह ने घर के भीतर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। छानबीन के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। आसपास के लोगों का कहना है कि पत्नी से अलगाव के बाद से वह तनाव में रहने लगा था और नशे की आदी हो गया था।
लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे घीसा रेंडवीर निवासी रोहित सिंह (28) दिल्ली में रहकर बच्चों को झूला झूलाकर जीवन यापन करता था। कुछ दिनों पहले ही वह घर लौटा था। तीन वर्ष पहले पत्नी से अलगाव के चलते वह मां निशा के साथ रहता था। ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह किसी बात को लेकर वह तनाव में था। दोपहर बाद वह अपने कमरे में गया और दरवाजा भीतर से बंद कर छत के हुक के सहारे फांसी लगा ली। शाम करीब पांच बजे मां उसे खोजते हुए कमरे पर पहुंची। दरवाजा बंद देख खिड़की से भीतर देखा तो चीख पड़ी। कमरे में रोहित का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलने पर मोहनगंज चौकी प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बेटे की मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।