फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man commits suicide by hanging himself before marriage

Pratapgarh News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 23 जून को होने वाली थी शादी

Mon, 17 Jun 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2024 12:48 AM IST
सार

शादी की तैयारियों के बीच युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे घर में मातम पसरा रहा। छानबीन के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। लीलापुर थाना क्षेत्र के छेमर सरैंया निवासी शकील अहमद (30) मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself before marriage
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी की तैयारियों के बीच युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे घर में मातम पसरा रहा। छानबीन के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। लीलापुर थाना क्षेत्र के छेमर सरैंया निवासी शकील अहमद (30) मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। तीन भाइयों में सबसे बड़े शकील की शादी परिवार के लोगों ने तय कर दी थी। 23 जून को उसकी शादी होनी थी। घर पर तैयारियां चल रही थीं। शनिवार की रात वह अपने कमरे में सोने चला गया।

विज्ञापन



रविवार की सुबह आठ बजे तक वह सोकर नहीं उठा तो परिजन उसका दरवाजा खुलवाने लगे, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह भीतर पहुंचे परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। शकील का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। यह देख परिजन बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सड़क हादसे में ट्रक चालक मुन्ना सिंह की मौत हो गई। रविवार को शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। अंतू क्षेत्र के कोलबजरडीह निवासी मुन्ना सिंह (35) मध्यप्रदेश में ट्रक चलाते थे। 14 जून को वह शिवपुरी से वाराणसी के लिए ट्रक में माल लाद कर निकले। शिवपुरी में ही आमने-सामने ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। नियंत्रण खोने से मुन्ना सिंह का ट्रक खाई में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल मुन्ना को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन शिवपुरी पहुंचे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन देर रात शव लेकर घर पहुंचे। रविवार को प्रयागराज में शव का अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed