फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man collapses outside house, dies

Pratapgarh News: घर के बाहर गश खाकर गिरा युवक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Young man collapses outside house, dies
सदर कोतवाली के टेवां में शुक्रवार सुबह एक युवक घर के बाहर गश खाकर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ने गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर लिखापढ़ी के बाद शव घरवालों को दे दिया गया।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के अंधावा निवासी तोताराम करीब 20 साल पहले से अपनी साली के गांव टेवां में घर बनाकर रहते हैं। तोताराम की पत्नी अमरावती के मुताबिक उनका इकलौता बेटा आशीष (20) सुबह करीब नौ बजे कहीं जाने के लिए घर से बाहर निकला था। अचानक चक्कर आने पर वह बेहोश हो गया। टेवां में रहने वाले रिश्तेदार हनुमत की मदद से आशीष को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस भी आ गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। हनुमत के मुताबिक 15 दिन पहले भी आशीष बेहोश हो गया था। स्थानीय उपचार से वह ठीक तो हो गया लेकिन बीमारी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed