फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   young man beaten to death with sticks in anger

रंजिश में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

Tue, 30 Jun 2020 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
young man beaten to death with sticks in anger
young man beaten to death with sticks in anger
पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजन डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तेलियानी निवासी सुरेश सिंह (45) पुत्र उदयभान सिंह की पड़ोस के लोगों से रंजिश चली आ रही थी। रविवार की शाम वह अपने भाई राजेश सिंह के साथ बाइक से गौरामाफी बाजार जा रहा था। राजेश सिंह का आरोप है कि जैसे ही दोनों घर से कुछ दूर पहुंचे कि गांव के प्रधान व आसपुर देवसरा मंडल के भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, सुजीत सिंह उर्फ कुंदन व सत्यम सिंह लाठी-डंडे लेकर आ गए।
विज्ञापन

इन लोगों ने सुरेश पर हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर गांव के लोगों के साथ ही परिजन दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल सुरेश को उपचार के लिए अमरगढ़ सीएचसी ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान देर रात सुरेश की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश सिंह की तहरीर पर प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। एसओ देवसरा फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे। परिजन डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, आर्थिक मदद के साथ ही शस्त्र लाइसेंस की मांग पूरी होने के बाद ही शव के अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े थे। खबर लिखे जाने तक शव घर पर ही पड़ा था। थानाध्यक्ष देवसरा ने बताया कि अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है। आरोपी घर से फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में सुरेश आया था घर
तेलियानी निवासी सुरेश सिंह वाराणसी में किसी कंपनी में काम करता था। कोरोना संक्रमण के दौरान वह घर आया था। उसका भाई राजेश परिवार के साथ मुंबई में रहता है। भाई के घर आने के बाद वह भी आ गया था।
पुलिस के रवैए पर जताते रहे आक्रोश
तेलियानी में पुलिस के रवैए को लेकर गुस्सा था। रंजिश को देखते हुए सुरेश हमेशा सतर्क रहता था। रविवार शाम घटना की जानकारी के बाद भी पुलिस लापरवाह बनी रही। तभी तो मौका पाकर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। परिजन पुलिस के रवैये से आक्रोशित नजर आए।
सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़। वन विभाग की अनुमति के बाद भी रुपये न देने पर नीम का पेड़ काटने से रोकने वाले चिलबिला पुलिस चौकी के सिपाही के खिलाफ पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली के संग्रामपुर निवासी ललित सिंह का आरोप है कि उन्होंने नीम के पेड़ को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति ली है। इसके बाद भी चिलबिला पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी देवेंद्र सिंह पेड़ काटने से रोक रहा है। वह अपने मीडियाकर्मी रिश्तेदार से वीडियो भी बनवाने लगे।

पड़ोसी ने महिला से की छेड़छाड़
प्रतापगढ़। पड़ोसी ने महिला के साथ बदनियती से छेड़छाड़ की। फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि रविवार की रात वह पांच साल की बेटी को शौच के लिए लेकर घर से बाहर निकली थी। मौका पाकर पड़ोसी ने उसे बदनियती से दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर वह धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed