{"_id":"658f36755895ec8c8f095671","slug":"young-man-attacked-with-sharp-weapon-serious-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-9905-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर
Sat, 30 Dec 2023 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद की खुन्नस में पड़ोसी ने घर में घुसकर युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान होकर गिरे युवक ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावर को हिरासत मे ले लिया है। घायल युवक का प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
देल्हूपुर के बोझी गांव निवासी शुभम सरोज (22) बृहस्पतिवार की रात घर वालों के साथ छप्परनुमा आवास में सो रहा था। आरोप है कि रात में करीब दस बजे पड़ोसी भीम सरोज धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गया। युवक को सोते देख शुभम के सिर पर हमला कर दिया। हमले में घायल शुभम के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शुभम को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से डॉक्टरों उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रात में ही हमलावर भीम सरोज को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का आरोप है कि भूमि विवाद की खुन्नस में पड़ोसी युवक ने हमला किया।