{"_id":"64931c0e83d07ee32b00db34","slug":"young-man-angry-with-fathers-scolding-jumped-from-the-bridge-in-sai-river-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-664-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पिता की डांट से नाराज युवक सई नदी में पुल से कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पिता की डांट से नाराज युवक सई नदी में पुल से कूदा
Wed, 21 Jun 2023 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
पिता की डांट से नाराज युवक बुधवार को सई नदी में पुल से कूद गया। यह देख करीब मौजूद दो सिपाहियों ने नदी में कूदकर उसकी जान बचाई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।
अंतू थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी अमित विश्वकर्मा (21) घर पर रहकर किसानी का काम करता है। बुधवार की शाम उसके पिता जयराम ने उसे डांट दिया।
पिता की डांट से नाराज होकर वह किसी को कुछ बताए बिना किठावर बाजार आ गया। कुछ देर बाद वह सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिंघनी गांव से गुजरी सई नदी के करीब पहुंचा। सई नदी पर बने पुल पर खड़ा होकर वह कुछ देर तक सोचता रहा।
इस बीच उसने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दिया। शोर शराबा सुनकर कुछ दूर मौजूद किठावर पुलिस चौकी के सिपाही अंकित यादव व नितिन दौड़ पड़े।
नितिन ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह अमित को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी शुभ नारायण साहनी भी पहुंचे। नदी में डूब रहे अमित के पेट से पानी निकालने के बाद इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है।