{"_id":"684f0648c999d6aeca08f010","slug":"you-will-be-able-to-make-amendments-in-your-learning-license-sitting-at-home-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-141685-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: घर बैठे लर्निंग लाइसेंस में कर सकेंगे संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: घर बैठे लर्निंग लाइसेंस में कर सकेंगे संशोधन
विज्ञापन
वाहन चालक अब घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें परिवहन विभाग कार्यालय और जनसुविधा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। घर पर ही ऑनलाइन आवेदन के बाद आधार प्रमाणीकरण करके इस प्रक्रिया को लोग पूरा कर सकते हैं।
परिवहन विभाग की तमाम सेवाएं ऑनलाइन हैं। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाण पत्र, वाहन पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र, वाहन स्थानांतरण समेत अन्य प्रक्रिया शामिल हैं। इसमें लर्निंग लाइसेंस के बाद ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह से घर बैठे कर दी गई है।
आरआई रंजीत कुमार ने बताया कि नई सुविधा के तहत लोगों का समय और रुपये की बचत होगी। विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी लाएगा। साथ ही इससे लंबी कतारों और फिजिकल सत्यापन की अनावश्यक परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
ऐसे करें ऑनलाइन नाम संशोधन--
0 परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
https// parivahan.gov.in
0 Driving License Related Services विकल्प चुनें।
0 राज्य का चयन करें और लर्निंग लाइसेंस सेक्शन में जाएं।
0 Name Correction विकल्प पर क्लिक करें।
0 अनावश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
सुविधा प्रारंभ होने के बाद अब आवेदकों को राहत मिलेगी। खासतौर से कुंडा, कालाकांकर, ढकवा व पट्टी से आने वालों को ज्यादा फायदा होगा। उन्हें कार्यालय का चक्कर लर्निंग लाइसेंस में सुधार के लिए नहीं लगाना होगा। वे घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस में संशोधन कर सकेंगे।
बीके सिंह, एआरटीओ, प्रशासन

ऐसे करें ऑनलाइन नाम संशोधन