{"_id":"660a900f184a2a1fea04d871","slug":"you-can-book-train-tickets-by-scanning-qr-code-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-114669-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: क्यूआर कोड स्कैन कर बुक कर सकते हैं रेल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: क्यूआर कोड स्कैन कर बुक कर सकते हैं रेल टिकट
Mon, 01 Apr 2024 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
रेल यात्रियों को अब अनारक्षित टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अपने स्मार्ट फोन से ही क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट बुक कर सकेंगे। यह सुविधा जल्द ही मां बेल्हादेवी जंक्शन पर शुरू करने की तैयारी में रेल अफसर लगे हुए हैं।
मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन के टिकट विंडो पर लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म करने के लिए रेलवे ने क्यूआर कोड स्कैन पहल शुरू करने जा रहा है। इससे पहले यूटीएस के जरिए टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की जा चुकी है। इसके बाद भी टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे कई बार टिकट के चक्कर में यात्रियों की ट्रेनें छूट जाती थी। यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने क्यूआर कोड की सुविधा शुरू करने जा रहा है। क्यूआर कोड के जरिए यदि यात्री टिकट खरीदते हैं तो यात्री को सामने रखे स्क्रीन पर अपना टिकट विवरण, किराया भुगतान राशि एवं साथ ही में एक स्वजनित क्यूआर कोड दिखेगा, जिसे यात्री अपने मोबाइल फोन से स्कैन करके दर्शाए गए किराया राशि का भुगतान कर सकते हैं। इस सुविधा से यात्रियों को टिकट लेने के लिए अपने साथ नकद धन रखने की आवश्यकता नहीं होगी, उनका समय बचेगा, लेन देन में पारदर्शिता रहेगी तथा रेलवे को भी अपना रेल राजस्व सुव्यवस्थित और संयोजित रखने में सहायता प्राप्त होगी। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन सुविधा एक माह के अंदर मां बेल्हादेवी जंक्शन पर शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को टिकट काउंटर पर लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। फुटकर पैसा का झंझट भी खत्म हो जाएगा।