फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   yogi adityanath

सीएम पद का दावेदार नहीं: योगी आदित्यनाथ

Wed, 20 Sep 2017 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Sep 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
yogi adityanath
गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने मथुरा और कैराना प्रकरण को लेकर बसपा और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कैराना में हिंदुओं का उत्पीड़न 2001 से हो रहा है। सपा और बसपा ने वहां से हिंदुओं को भगाने का प्रयास किया। सपा के कार्यकाल में अपराध का ग्राफ इतना बढ़ गया कि इसको अपराध का प्रदेश कहा जाने लगा। आगे कहा कि विधानसभा 2017 के चुनाव में वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं।
विज्ञापन


शनिवार को पट्टी विधानसभा के करमाही गांव में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि मथुरा में हिंसा के लिए सपा के बड़े नेता जिम्मेदार हैं। उनका रामवृक्ष यादव पर हाथ था। उन्होंने कहा कि दस, बारह वर्षों में प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडई का बोलाबाला रहा है। इसके लिए सपा और बसपा दोनों पार्टियां जिम्मेदार हैं। कैराना मामले में कहा कि वहां से हिंदुओं के पलायन के लिए सपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। केंद्र सरकार हर बिंदु पर नजर रखे हुए है। उसने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इसकी रिपोर्ट मांगी है। सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में उनका चेहरा प्रस्तुत किये जाने पर चल रही चर्चाओं के सवाल का जवाब देते हुए योगी ने कहा कि सीएम पद के वह दावेदार नहीं हैं। एक सिपाही की तरह पार्टी का काम करता रहूंगा। पार्टी के और कई मिशन है। जिनके लिये वे काम कर रहे हैं। इसके पूर्व कोहड़ौर और मकूनपुर बाजार में हिंदू महासंघ और हिंदू युवा वाहिनी के द्वारा योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed