{"_id":"594ac4734f1c1be3658b473b","slug":"yoga-day-main-programme-in-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगमय हुआ बेल्हा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगमय हुआ बेल्हा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेल्हा योगमय हो गया। शहर से गांव तक आयोजित योग कक्षाओं में 50 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। योग की विधाओं को सीखा और इससे होने वाले फायदे को जाना। पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग और भाजपा की ओर से आयोजित योग कक्षाओं में साधकों को ‘योग करेंगे, निरोग रहेंगे’ की शपथ दिलाई गई। स्वस्थ और तनाव मुक्त रहने के लिए हुए योगाभ्यास कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह, सांसद हरिवंश सिंह, जिलाधिकारी शरद सिंह, सीडीओ राजकमल यादव ने विभिन्न आसन किए।
पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह सफेद सलवार-कुर्ते में थीं। आयोजकों ने उन्हें कुर्सी पर बैठने को कहा, लेकिन वह मैटी की ओर बढ़ीं और गद्दे पर बैठकर योग के आसन शुरू कर दिए। इससे पहले प्रभारी मंत्री और सांसद हरिवंश सिंह, डीएम शरद कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग का मुख्य कार्यक्रम सुबह सात बजे से पौने आठ बजे तक निश्चित किया गया था। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर सुबह साढ़े पांच बजे से ही अनौपचारिक रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम चल रहा था। करीब पौने सात बजे प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह के पहुंचते ही कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। योग साधकों की पंक्ति में बैठकर प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह, सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, सीडीओ राजकमल यादव ने योग के सभी आसनों को विधिवत किया। जबकि डीएम शरद कुमार सिंह बगल में कुर्सी पर बैठकर योग लाभकारी आसनों को करते रहे। पुलिस लाइन में भोर होने के साथ ही योग साधकों के आने का क्रम प्रारंभ हुआ। हाथ में चद्दर लिए महिलाएं और पुुरुष कार्यक्रम स्थल की ओर तेजी से बढ़ते जा रहे थे। योगाभ्यास के लिए बिछी ग्रीन बैटी पर चद्दर बिछाकर बैठने वाले लोग पल-पल के कार्यक्रम को नजरों में कैद करते कर रहे थे। पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी दुर्गेश सिंह आगंतुकों का स्वागत कर रहे थे तो जिला प्र्रभारी प्रवीण सिंह मंच से उद्बोधन कर रहे थे। भारत माता की जय, और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। योग के आसन करने के तुरंत बाद उससे होेने वाले फायदे और सावधानियां बरतने की जानकारी दी जा रही थी। इस मौके पर सांसद के निजी सचिव राघवेंद्र सिंह राजू, डॉ. आरके सिंह, रोशनलाल उमरवैश्य, डां. विंध्याचल सिंह, डॉ. बृजभानु सिंह, नन्दलाल, अंजनी श्रीवास्तव, एडीएम सोमदत्त मौर्य, पीडी अरविंद सिंह, बीएसए बीएन सिंह आदि मौजूद रहे।