{"_id":"5768371e4f1c1bb50ab47d89","slug":"yog-diwas-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
yog diwas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक पैमाने पर मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को शाम पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। पुलिस लाइन में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम में आयोजकों ने पांच हजार लोगों के योग शिविर में शामिल होने का दावा किया है।
मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले योग शिविर को अंतिम रूप देने में पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता जुटे रहे। पुलिस लाइन के बड़े मंच के ठीक नीचे एक अस्थाई छोटा मंच बनाया जा रहा है, इसी मंच से योग प्रशिक्षक लोगों को स्वस्थ रहने का टिप्स देंगे। योग दिवस पर जिलेभर में विभिन्न योग शिविर का आयोजन किया गया है, मगर पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम होगा। पतंजलि योग शिविर के मंडल प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि योग शिविर में राजनेता, अधिकारी, अधिवक्ताओं के साथ ही भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा, मगर मुख्य कार्यक्रम सुबह सात बजे से शाम पौने आठ बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि इसके पहले दीप प्रज्ज्वलन और स्वस्थ रहने के लिए टिप्स बताएं जाएंगे।