{"_id":"632cb01c9357ac5e50320737","slug":"yard-remodeling-in-pratapgarh-trains-coming-to-prayagraj-will-run-from-the-changed-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : प्रतापगढ़ में यार्ड रिमॉडलिंग, बदले रास्ते से चलेंगी प्रयागराज आने वाली ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : प्रतापगढ़ में यार्ड रिमॉडलिंग, बदले रास्ते से चलेंगी प्रयागराज आने वाली ट्रेनें
Fri, 23 Sep 2022 12:27 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:27 AM IST
सार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रतापगढ़ जंक्शन पर यार्ड री मॉडलिंग का कार्य रेलवे द्वारा किया जा रहा है। इस वजह से प्रतापगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को जहां निरस्त किया जा रहा है तो कुछ बदले हुए रास्ते से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन आने वाली यशवंतपुर-लखनऊ, दुर्ग-नौतनवा, अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक साकेेत एक्सप्रेस अगली कुछ तिथियों में बदले रास्ते से आएंगी। बदले हुए रास्ते से आने की वजह से उनकी लेट लतीफी भी संभव है। दरअसल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रतापगढ़ जंक्शन पर यार्ड री मॉडलिंग का कार्य रेलवे द्वारा किया जा रहा है। इस वजह से प्रतापगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को जहां निरस्त किया जा रहा है तो कुछ बदले हुए रास्ते से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
हालांकि जो ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं उसमें से प्रयागराज कोई भी ट्रेन नहीं आती है, लेकिन जिन ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं उसमें से तीन प्रयागराज जंक्शन आती है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 22683 यशवंतपुर-लखनऊ का संचालन 26 सितंबर को प्रतापगढ़ की बजाय ऊंचाहार के रास्ते होगा।18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी, वाराणसी के रास्ते एवं 22184 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक साकेत एक्सप्रेस जाफराबाद-जंघई के रास्ते प्रयागराज आएगी।
विज्ञापन