फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police is your friend, don't afraid

पुलिस िमत्र है आपकी, डरें नहीं मांगें मदद

Tue, 05 Dec 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 05 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
police is your friend, don't afraid
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीओ ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि उनके अधिकार अधिक हैं, लेकिन वह इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। क्षेत्र के आजाद नगर स्थित आरएसएमपी डिग्री कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीओ सदर रवि सिंह ने महिला सुरक्षा के बारे में छात्राओं को वूमेन पावर लाइन, एंटी रोमियो, भ्रूण हत्या आदि के बारे में जानकारी दी। कहा कि वर्तमान में महिला अपराध बढ़ता जा रहा है। महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक हों। प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के लिए योजनाएं चला रही है। वूमेन पावर लाइन 1090 की स्थापना और इस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण महिला अधिकारी के द्वारा ही किया जाता है। थानों में महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति की गई है। अगर चौराहे, विद्यालयों आसपास कहीं भी छेड़खानी की घटना होती है तो निसंकोच क्षेत्रीय पुलिस से संपर्क करें। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान प्रबंधक दिनेश मिश्रा, थानाध्यक्ष हरिनाथ भारती, एसआई रमेश सिंह, बबिता पांडेय, रेखा कुमारी, आरती, अमर सिंह, शशि कुमार मिश्रा, रविंद्र मौर्य रामराज आदि मौजूद रहे। वहीं बिहार के आरसीएस इंटर कालेज डड़वा में पुलिस उपाधीक्षक रवि कुमार सिंह और बाघराय थाना प्रभारी नागेन्द्र सिंह नागर ने सुरक्षा के बारे में बताया। कहा कि महिलाओं के प्रति पुलिस विभाग संवेदनशील है।
विज्ञापन


लड़कियों को बराबरी का अधिकार मिला है : सीओ सिटी
बालिकाएं निडर होकर पढ़ाई करें, उन्हें किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। बालिकाओं की सतर्कता ही उनकी सुरक्षा है। ये बातें शहर के मालती इंटर कॉलेज में मंगलवार को सीओ सिटी राम आशीष यादव ने कही। महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को शहर के मालती इंटर कॉलेज में बालिकाओं से सीओ सिटी राम आशीष यादव ने कहा कि बालिकाएं 1090 डायल करने अपनी समस्या रख सकती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए मित्र के रूप में कार्य करती है। उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें समाज में बराबरी का अधिकार मिला हुआ है। अच्छी और उच्च शिक्षा ग्रहण करके नौकरी हासिल करें। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि अगर उनकी कोई समस्या हो, तो वह बताएं। इस मौके पर नगर कोतवाल आदित्य सिंह, मीरा कुशवाहा, कालेज के प्रिंसिपल गोकुलनाथ श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed