फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Workers warn of siege of police stations in case of indecency with BJYM District President

भाजयुमो जिलाध्यक्ष से अभद्रता के मामले में कार्यकर्ताओं ने दी थानों का घेराव करने की चेतावनी

Tue, 27 Oct 2020 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Workers warn of siege of police stations in case of indecency with BJYM District President
कम्पनी बाग के समीप भाजयुमों की बैठक में बोलते काशी क्षेत्र के महामंत्री वरूण प्रताप सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
भाजयुमो जिलाध्यक्ष के साथ नगर कोतवाल द्वारा की गई अभद्रता से नाराज भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शहर के दहिलामऊ स्थित शहीद उद्यान में बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान नगर कोतवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर नगर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भाजयुमो जिले के सभी थानों का घेराव कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा आए दिन भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार की छवि धूमिल करने के लिए एक सुनियोजित षड़यंत्र चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले जिला विस्तारक की पिटाई, सेक्टर प्रभारी भाजपा के साथ नगर कोतवाली में दुर्व्यवहार, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के ऊपर फर्जी मुकदमे सहित कई घटनाओं में पुलिस की मनमानी सामने आई है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भाजयुमो नेता रवि गुप्ता के वाहन का 11 हजार का चालान काटने के बाद नगर कोतवाल द्वारा अभद्रता की गई। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में भी नगर कोतवाल प्रवीण कुुशवाहा का आचरण ठीक नहीं रहा है।

इस अवसर पर अंशुमान सिंह, संतोष तिवारी, महेश शुक्ल, विवेक सिंह, अमित सिंह, अमितेश सिह, प्रदीप सिंह, रोहित मिश्र, आलोक अग्रहरि, मोनू मिश्र, सुजीत पांडेय, शुभम पांडेय, सुनील दुबे, सर्वेश सिंह, अर्जुन सिंह पटेल, रणंजय सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed