फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wonderful: 247 infected and 1154 recovered by Health Department

गजब: स्वास्थ्य विभाग को 247 संक्रमित मिले और सीएमओ ने 1154 को स्वस्थ्य कर भेज दिया घर

Mon, 27 Jul 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wonderful: 247 infected and 1154 recovered by Health Department
स्वास्थ्य विभाग कोरोना के मरीजों को लेकर कितना गंभीर है इसका अंदाजा उसकी तरफ से जारी किए गए प्रेस नोट को देखकर ही लगाया हा सकता है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट में अब तक जिले में 247 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 1154 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भी पहुंच चुके हैँ। यह कोई और नहीं बल्कि सीएमओ और उनके अधीनस्थ कार्य करने वाले कर्मचारी दावे के साथ कह रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने संविदा कर्मचारी को कोरोना का नोडल अफसर बना दिया है। वह मनमर्जी रिपोर्ट तैयार कर मीडिया के सामने पेश करता है। खुद के साथ सीएमओ की कुर्सी के सलामत रखने के लिए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या छिपाता है। ज्यादा पूछने पर फोन उठाना ही बंद कर देता है। यही हाल सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव का है। वह मीडिया को किसी प्रकार की जानकारी नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन

प्रेस नोट भी मनमाने तरीके से तैयार किया जा रहा है। रविवार को सीएमओ की ओर से जारी प्रेस नोट में साफ लिखा है कि 1154 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। जबकि अभी तक जिले में महज 247 मरीज ही मिले हैं। इस मामले में नोडल बने सीसी सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि हम व्यस्त हैं, प्रेस नोट में जो लिखकर भेजा गया है वही सही है। एडी डॉक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि हो सकता है लिखने में गलती हुई हो। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर हत्यारोपित वांछित व 25 हजार के इनामिया बदमाश को धर दबोचा। सांगीपुर एसओ सतीश कुमार ने बताया कि इनामी बदमाश मनोज सरोज पुत्र इंद्रपाल सरोज निवासी गोड़वा, सांगीपुर को उसके घर के समीप से गिरफ्तार किया गया। मनोज नवंबर 2019 में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रवींद्र पुत्र रामलखन सरोज की हत्या में नामजद है। घटना में दर्जनभर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी प्रकार अंकित पुत्र रामदयाल निवासी भोजपुर पुराने मामले मे वांछित चल रहा था. उसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसको भी घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed