फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women worshiped Nagdev by offering milk and lava

दूध-लावा अर्पित कर महिलाओं ने की नागदेव की पूजा

Tue, 06 Aug 2019 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Women worshiped Nagdev by offering milk and lava
नाग पंचमी पर हनुमान मंदिर चिलबिला में लगा मेला। - फोटो : PRATAPGARH
नागपंचमी पर महिलाओं ने नागदेवता की विधि-विधान से पूजा की। पारंपरिक स्थानों व मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं ने दूध, लावा अर्पित कर परिवार की सलामती की मन्नत मांगी। वहीं जगह- जगह खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं।
विज्ञापन

नागपंचमी के पर्व को लेकर महिलाओं ने एक दिन पूर्व ही तैयारी कर रखी थी। सोमवार सुबह पूजन की थाल सजाकर पारंपरिक स्थानों पर पूजन-अर्चन किया। शहर के बेल्हादेवी धाम में महिलाओं का रेला लगा रहा। सई तट के किनारे महिलाओं ने नागदेवता के महात्म्य पर आधारित गीत के बीच चना, मटर, दूध, लावा आदि अर्पित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मंदिर में सुबह महिलाओं की भीड़ रही। इसी तरह स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर, मीराभवन स्थित अष्टभुजा मंदिर में भी दर्शन-पूजन को लेकर महिलाओं की भीड़ रही। शहर से सटे भगवा गांव स्थित गुडिय़ा तालाब में नागदेवता के पूजन को लेकर गांव के साथ ही शहर की महिलाएं भी पहुंचीं। यहां पारंपरिक गीत गूंज रहे थे। महिलाओं की अलग-अलग टोली एक के बाद एक पहुंच रही थी। जगह-जगह बेदी बनाकर महिलाओं ने नागदेवता का आह्वान कर उनका विधि-विधान से पूजन किया।

नाग पंचमी पर लालगंज में सड़क पर गुड़िया पीटते लोग।

नाग पंचमी पर लालगंज में सड़क पर गुड़िया पीटते लोग।- फोटो : PRATAPGARH

सोमवार को नाग पंचमी पर सई तट पर पूजन करती महिलाएं।

सोमवार को नाग पंचमी पर सई तट पर पूजन करती महिलाएं।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed