फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women played plate in protest against inflation, demonstrated in Tehsil

महंगाई के विरोध में महिलाओं ने बजाई थाली, तहसील में प्रदर्शन

Wed, 07 Jul 2021 11:46 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Jul 2021 11:46 PM IST
सार

डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज कश्यप की अगुवाई में महिलाओं ने थाली बजाकर नाराजगी प्रकट की।

विज्ञापन
Women played plate in protest against inflation, demonstrated in Tehsil

विस्तार

डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज कश्यप की अगुवाई में महिलाओं ने थाली बजाकर नाराजगी प्रकट की। उधर, रानीगंज में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बुधवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप की अगुवाई में सदर तहसील परिसर में कांग्रेसियों ने ताली थाली बजाकर प्रदर्शन किया। अक्कड़ बक्कड़ बंबे बोल, अस्सी-नब्बे पूरे सौ के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी, नरसिंह प्रकाश मिश्रा, डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, मकरंद शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, रानीगंज तहसील में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र की अगुवाई में डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। खाद्य तेल, रसोई गैस, दाल और घरेलू सामानों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहित शुक्ल ने कहा कि महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर महासचिव संतोष त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता वेदांत तिवारी, शिवम मिश्र, मो. इश्तियाक, सलीमउल्ला, शिवशंकर भुर्जी, अकबर अली, सुनील कुमार पांडेय, बन्ने मालिक, सगीरउल्ला, संतोष कुमार वर्मा, विमल सिंह, नसीम अहमद, राम कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed