फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women pelted stones at the police team that went to serve the notice, two constables including the inspector g

Pratapgarh : नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया पथराव, दरोगा समेत दो सिपाही घायल

Fri, 27 Sep 2024 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 12:21 PM IST
सार

महिला दरोगा व आरक्षी उन्हें रोकने आगे बढ़े तो हंसिया लेकर दौड़ा लिया। करीब बीस मिनट तक तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिसकर्मी वापस लौट आए। सूत्रों के अनुसार पथराव में दरोगा इंद्रेश कुमार, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार एवं विश्वेंद्र प्रताप सिंह चोटहिल भी हुए हैं।

विज्ञापन
Women pelted stones at the police team that went to serve the notice, two constables including the inspector g
पुलिस टीम पर पथराव करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

पट्टी कोतवाली के कुंदनपुर में बृहस्पतिवार की शाम नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने ईंट-पत्थर चलाए। महिला पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाई तो महिलाओं ने हाथ में हंसिया लेकर उन्हें दौड़ा लिया। जिसके बाद पुलिसकर्मी वहां से वापस चले आए।

विज्ञापन

पट्टी ग्रामीण के ग्राम प्रधान सुरेश कुमार शुक्ला ने चुनावी रंजिश को लेकर कुंदनपुर निवासी राजू सरोज समेत अन्य लोगों पर घर पर हमला व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा बयान के लिए नोटिस जारी की गई है। जिसे तामील कराने के लिए बृहस्पतिवार की शाम उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, विश्वेंद्र प्रताप सिंह, महिला दरोगा समेत आरक्षी राजू सरोज के घर पहुंचे। नोटिस तामील करने के दौरान अचानक महिलाएं उग्र होने लगीं। पुलिसकर्मियों से पुराने विवाद को लेकर भिड़ गईं। पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर भी चलाए।

विज्ञापन


महिला दरोगा व आरक्षी उन्हें रोकने आगे बढ़े तो हंसिया लेकर दौड़ा लिया। करीब बीस मिनट तक तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिसकर्मी वापस लौट आए। सूत्रों के अनुसार पथराव में दरोगा इंद्रेश कुमार, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार एवं विश्वेंद्र प्रताप सिंह चोटहिल भी हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी बयान के लिए नोटिस तामील कराने गए थे। जहां महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से विवाद किया है। मामले में कार्रवाई होगी। पूर्व में भी महिला ने कोतवाली के तीन दरोगा पर अभद्रता व मारपीट का फर्जी आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed