{"_id":"581b79544f1c1bd6354364ee","slug":"women-jumped-in-well-her-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बेटी समेत कुएं में कूद दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने बेटी समेत कुएं में कूद दी जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार पांच बेटियों के पैदा होने से नाराज ससुरालीजनों ने विवाहिता को मायके में लाकर छोड़ दिया। काफी दिनों बाद भी उसे न ले जाने से नाराज विवाहिता ने परेशान होकर एक बच्ची के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जब तक परिजनों के शोर पर आसपास के लोग पहुंचते और उसे बाहर निकालते तब तक दोनों की मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी विद्यासागर त्रिपाठी ने अपनी बेटी साधना की शादी इलाहाबाद के कौड़िहार में की थी। नौ साल की शादी के दौरान उसको पांच बेटियां हुईं। इसमें से दो की मौत हो चुकी थी। छोटी बेटी बेबी ढाई साल पहले हुई तो ससुराल वाले उसे लाकर मायके छोड़ गए। ग्रामीणों के अनुसार उस समय उसकी ससुराल वाले उसे घर के बाहर ही छोड़ गए थे। घर के अंदर तक नहीं गए। तब से वह मायके में ही रह रही थी। बुधवार की शाम को एक बार फिर से इस मामले पर चर्चा हो गई। दबी जुबान से लोगों ने बताया कि ससुराल जाने की संभावनाएं खत्म होती देख उसने अपनी बेटी बेबी के साथ घर के पास ही मौजूद कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर परिजनों का कहना है कि साधना मनोरोगी थी। इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई थी।