फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women honored in Ghughuri folk festival

Pratapgarh News: घुघुरी लोक उत्सव में महिलाओं को किया गया सम्मानित

Tue, 22 Aug 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 22 Aug 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Women honored in Ghughuri folk festival
बाबा भयहरणनाथ धाम में नाग पंचमी पर आयोजित घुघुरी महोत्सव में मेधावी छात्रा को पुरस्कार देते कमे
सेजल, समीक्षा रंजना व प्रतिमा के सावनी गीत पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा गुलाब सिंह। जेठवारा के पौराणिक भयहरणनाथ धाम परिसर में नागपंचमी की संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। घुघरी लोक महोत्सव में महिलाओं को सम्मानित किया गया। कवियों के काव्यपाठ पर दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हुए। लोक गीत सुनकर धाम परिसर में दर्शक भी झूम उठे।
प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा ने किया। लोक गायिका प्रतिमा मिश्रा व समीक्षा सिंह के सावन के गीतों पर दर्शक झूम उठे। कलाकार सेजल सिंह व रंजना त्रिपाठी ने रक्षा बंधन पर गीत प्रस्तुत किया। भयहरणनाथ धाम में भगवान शिव को देशी व्यंजन घुघुरी का भोग लगाया गया। कक्षा 8 तक के बच्चों की प्रतियोगिता में मुस्कान सरोज प्रथम, अपेक्षा कौशल द्वितीय व चांदनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। सभी को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

नव निर्वाचित छह महिला सभासदों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिलाओं को गुड़िया सम्मान से दिया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राज किशोर मिश्र, उमाकांत पांडेय, आलोक शुक्ल, महेंद्र अग्रहरि, सौरभ अग्रहरि, रेनू सिंह, पुलिस चौकी भयहरणनाथ धाम अरुण मौर्य, नीरज मिश्र, राजकुमार गौतम, समाजशेखर, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
कवियों ने किया काव्य पाठ
लोक उत्सव में विराट कवि सम्मेलन की अध्यक्षता साहित्य भूषण सम्मान से अलंकृत जन कवि प्रकाश ने की। संचालन प्रख्यात हास्य कवि विहारी लाल अंबर ने किया। सम्मेलन का विषय समान नागरिक कानून एवं अधिकार और राष्ट्र धर्म था। कवि उमेश श्रीवास्तव, योगेंद्र मिश्र, बिहारी लाल अंबर, डॉ. नीलिमा मिश्रा, नजर इलाहाबादी, रेनू मिश्रा, डॉ. अशोक अग्रहरि, आलोक बैरागी, शिवम भगवती, प्रशांत ने काव्य पाठ कर दर्शकों का मनमोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed