फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women are recording strong records in every field: Swatantradev

हर क्षेत्र में कीर्तिमान गढ़ रहीं महिलाएं: स्वतंत्रदेव

Mon, 09 Mar 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women are recording strong records in every field: Swatantradev
अफीम कोठी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में बोलते रानीगंज विधायक धीरज ओझा। - फोटो : PRATAPGARH
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शहर के मीराभवन स्थित लीला पैलेस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। यह परंपरा यहां पुरातन काल से है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांधीजी कहते थे, नारी पुरुष की गुलाम नहीं, बलिक सहधर्मिणी, पत्नी, मित्र है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला समाज की मूल ईकाई है। वह परिवार को बनाती है और परिवार से समाज बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और लगन के बलबूते समाज के हर क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि राजनीति, प्रशासन, सेना, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, उद्योग, व्यापार सभी क्षेत्रों में महिलाएं कीर्तिमान गढ़ रही हैं। कठिन चुनौतियों के बाद भी महिलाओं ने कीर्तिमान गढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि नारी का सम्मान करिए।
जो स्त्री का अपमान करता है वह भगवान का अपमान करता है। उसका पतन निश्चित है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने की। इस अवसर पर नीलम हिंद, शिवप्रकाश मिश्र, पवन गौतम, राजेश मिश्र, मीडिया प्रभारी राघवेंद्रनाथ शुक्ल, सतीश चौरसिया, भूपेश त्रिपाठी, राम आसरे पाल, अशोक सिंह, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
स्वयं सहायता समूह से खुद को मजबूत करें महिलाएं : स्वाति
कालाकांकर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि वह स्वयं सहायता समूहों की मदद से कैसे खुद का जीवनस्तर ऊंचा उठा सकती है। उन्हें सम्मान और अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।
कालाकांकर स्थित राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में गृह वैज्ञानिक स्वाती दीपक दुबे ने पोषण वाटिका व पोषक थाली के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पोषण वाटिका को लगाया जा सकता है। पोषण वाटिका लगाते समय उच्च गुणवत्ता एवं पोषक वाले सब्जियों एंव फलों का चयन करें।
साथ ही पोषक थाली को सम्मिलित करें। डा. महापात्रा ने ग्रामीण महिलाओं को पोषण वाटिका के लाभ के बारे में बताया। इस दौरान पोषण संबंधी एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

मीराभवन में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जुटी भीड़।

मीराभवन में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

अफीम कोठी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में जुटी महिलाएं।

अफीम कोठी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में जुटी महिलाएं।- फोटो : PRATAPGARH

मीराभवन में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्व?

मीराभवन में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्व?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed