फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women are also ahead in getting their names in the voter list

मतदाता सूची में नाम बढ़वाने में भी महिलाएं आई आगे

Thu, 18 Nov 2021 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women are also ahead in getting their names in the voter list
election
विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अभी से ही महिलाएं उत्साहित हैं। दो दिन बूथों पर पहुंचकर महिलाओं ने अपने फार्म भरे। पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग हैं। जबकि मृतकों का नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए भी परिवार के लोगों ने फार्म जमा किए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रशासनिक अमला तेजी से जुटा है। मतदान केंद्रों पर बीएलओ की ड्यूटी चरणबद्ध तरीके से लगाई जा रही है, जिससे मृतक मतदाताओं के नाम काटने के साथ ही नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जा सकें। एक नवंबर से नए मतदाता बनाने के लिए अभियान चल रहा है। दो दिनों तक बूथों पर 15559 लोगों ने फार्म भरे हैं।
विज्ञापन

नाम बढ़वाने के लिए सबसे अधिक महिलाएं आगे आई हैं। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों से कुल 8091 महिला मतदाताओं ने अपने फार्म बीएलओ के पास जमा किए हैं। जबकि 5966 पुरुषों ने भी भी मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। इस दौरान 3230 मतदाता मृतक हो चुके हैं। 1260 मतदाता दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं। जांच के दौरान 1168 मतदाताओं के नाम सूची में दो स्थानों पर मिले। इनके नाम मतदाता सूची से जोड़ने व काटने के लिए बीएलओ द्वारा सभी तहसीलों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा से सबसे ज्यादा आवेदन
मतदाता बनने के लिए सबसे ज्यादा उत्साह कुंडा विधानसभा में दिख रहा है। नए मतदाता बनने के लिए इस बार 1121 पुरुष तो 1028 महिलाओं ने फार्म भरे हैं। रानीगंज में 662 पुरुष और 1033 महिलाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किए हैं।

80 फीसदी दिव्यांगों को बैलेट पेपर से मतदान कराने की तैयारी
विधानसभा चुनाव में अस्सी फीसदी दिव्यांग मतदाताओं को बैलेट पेपर से मतदान कराने की तैयारी आयोग द्वारा की जा रही है। सभी दिव्यांग मतदाताओं की सूची बीएलओ के पास होगी। यदि वह बूथ पर पहुंचकर मतदान करना नहीं चाहता तो उसे बैलेट पेपर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 60 साल की उम्र पार कर चुके बुजुर्ग मतदाताओं को भी उनकी इच्छा पर बैलेट पेपर उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि अधिक मतदान हो सके। सातों विधानसभा से 51 दिव्यांगों ने भी मतदाता बनने के लिए आवेदन फार्म भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed