{"_id":"65ba9bf6eff8fe735e0236b4","slug":"womans-video-went-viral-on-social-media-case-filed-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-111556-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 01 Feb 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:43 AM IST
सार
महिला को मोतियाबिंद की समस्या थी जिसकी वजह से उसे साफ दिखाई नही देता। आरोप है कि पति के रिश्तेदार ने एक दिन वीडियो कॉल पर उसका पति बनकर की और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और रिश्तेदारों को भेजने लगा। मामले की जानकारी होते ही उसके ससुराल वालों ने उस व्यक्ति को घर से भगा दिया।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाघराय थाना क्षेत्र के मथुरा का पुरवा गांव की महिला ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हथिगवां के बानेमऊ में हुई। शादी के बाद उसका पति रोजी रोटी के लिए शहर में रहता है।
विज्ञापन
महिला को मोतियाबिंद की समस्या थी जिसकी वजह से उसे साफ दिखाई नही देता। आरोप है कि पति के रिश्तेदार ने एक दिन वीडियो कॉल पर उसका पति बनकर की और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और रिश्तेदारों को भेजने लगा। मामले की जानकारी होते ही उसके ससुराल वालों ने उस व्यक्ति को घर से भगा दिया।
विज्ञापन
युवक के वीडियो वायरल करने की वजह से उसका शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय थाना से लेकर एसपी तक की लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रोहित निवासी चिरैया हथिगवां पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन