फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman went home to take medicine leaving innocent son, drowned in pond while playing

घर में मासूम बेटे को छोड़ दवा लेने गई महिला, खेलने के दौरान तालाब में डूबा

Mon, 01 Feb 2021 12:17 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman went home to take medicine leaving innocent son, drowned in pond while playing
तालाब में डूबने से मृत बालक निखिल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
बाहर जाते समय अपने बच्चों को अकेला न छोड़ें। आपकी छोटी सी लापरवाही आपके दिल के टुकड़े को हमेशा के लिए आपसे दूर कर सकती है। रविवार को एक ऐसी ही घटना में मासूम की जान चली गई। दो साल के बच्चे को मां छोड़कर दवा लेने चली गई। खेलते समय वह तालाब में डूब गया।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उसीपुर निवासी राजू यादव दिल्ली में रहकर ट्रक चलाता है। घर पर राजू यादव की पत्नी सावित्री अपने दो साल के बेटे निखिल के साथ रहती थी। रविवार को राजू की पत्नी सावित्री देवी दवा लेने उड़ैयाडीह बाजार चली गई। मासूम निखिल अकेले घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन

अचानक खेलते हुए वह घर के सामने स्थित तालाब में जा गिरा। घटना के वक्त कोई उसे देख नहीं सका। दवा लेकर सावित्री घर लौटी और बेटे को खोजने लगी। खोजबीन करते समय सावित्री को तालाब में बेटे निखिल का शव दिखाई पड़ा। यह देख वह चीखने लगी। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने तालाब से उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। बेटे का शव देखकर सावित्री रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed