फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman raped near Bhupiyamau police post

Pratapgarh News: भुपियामऊ पुलिस चौकी के समीप महिला के साथ दुष्कर्म

Fri, 08 Sep 2023 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
Woman raped near Bhupiyamau police post
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के कर्मचारियों ने खून से लथपथ महिला को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौकी के समीप खून से लथपथ हालत में एक महिला पाई गई। देर रात मिली सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से महिला को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय ले जाया गया। महिला ने चिकित्सकों को जब बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है तो उसे महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस महिला को मानसिक रोग से पीड़ित और हादसे का शिकार बता रही है।
बृहस्पतिवार रात्रि करीब 12 बजे के करीब भुपियामऊ चौकी से एक किमी दूर सूनसान स्थान पर खून से लथपथ एक 25 वर्षीय महिला अस्तव्यस्त कपड़ों में निढाल पड़ी थी। आने-जाने वाले लोगों ने यह देखा तो इसकी सूचना भुपियामऊ चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजकर अस्पताल चौकी के एक सिपाही का मोबाइल नंबर दे दिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक महिला को लेकर राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचा तो महिला ने चिकित्सकों से बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। यह सुनते ही चिकित्सकों ने महिला को जांच और उपचार के लिए महिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल चौकी के जिस सिपाही का नंबर उसे दिया गया था वह बंद बता रहा था। जिसकी वजह से एंबुलेंस चालक परेशान हो गया। देर रात उसने ही पीड़िता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम तक महिला का मेडिकल नहीं किया गया। हालांकि उसके परिवार के का कोई भी सदस्य अस्पताल में उसे देखने के लिए नहीं पहुंचा। कोतवाल सत्येंद सिंह ने कहा कि महिला मनोरोग से पीड़ित लगती है। उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना नहीं घटित हुई है। वह किसी हादसे में घायल हुई है। उसके मन में जो आ रहा है, वहीं बोल रही है। हालांकि दुष्कर्म जैसी घटना की जानकारी अस्पताल की ओर से मुझे नहीं दी गई है। पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। महिला का उपचार चल रहा है, मेडिकल कराकर बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed