फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman ran away after stealing jewelery from bullion shop

Pratapgarh News: सराफा की दुकान से जेवरात चुराकर भाग निकली महिला

Fri, 23 Feb 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman ran away after stealing jewelery from bullion shop
सराफा की दुकान से जेवरात चुराकर भाग निकली महिला
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना,पुलिस कर रही छानबीन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
उड़ैयाडीह। सराफा की दुकान पर आभूषण खरीदने पहुंची महिला ने 50 हजार रुपये के जेवरात चुरा कर फरार हो गई। घटना से दुकानदार के होश उड़ गए। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी महिला की तस्वीर कैद हो गई। दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह बाजार निवासी जवाहर लाल सोनी की जेएल ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान स्थानीय बाजार में है। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे एक महिला दुकान पर पहुंची। दुकानदार से सोने के आभूषण दिखाने की बात कही। दुकान पर बैठने वाले पंकज सोनी के पिता जवाहर सोनी उस समय दुकान पर बैठे थे। वह महिला को आभूषण दिखाने लगे। मौका पाकर महिला ने लगभग 50 हजार रुपए के सोने का आभूषण चुरा लिए। कुछ देर बाद महिला यह कहते हुए चली गई की थोड़ी देर में वापस आ रही हूं, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद दुकानदार आभूषणों का मिलान करने लगा तो कई जेवरात गायब थे। यह देख उसके होश उड़ गए। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला की तस्वीर कैद मिली। पीड़ित दुकानदार ने पट्टी पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed