{"_id":"61abb5ff4223c97faf4642bb","slug":"woman-murdered-with-knife-not-identified-pratapgarh-news-ald321933623","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चाकू से गोदकर हत्या, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की चाकू से गोदकर हत्या, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर इलाके में अज्ञात 27 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव बाग में छोड़कर हत्यारे फरार हो गए। आशंका है कि मृतका बाइक से हत्यारों के साथ ही आई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव की शिनाख्त का प्रयास करती रही। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के बासूपुर उसरापट्टी गांव के समीप बाग में शनिवार की सुबह एक युवती का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने सबसे पहले युवती का शव देखने के बाद पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोग एकत्र होने लगे। युवती की नृसंश हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस बल के साथ सीओ लालगंज रामसूरत मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर पुलिस काफी देर तक छानबीन करती रही। युवती की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार युवती के शरीर को चाकुओं से गोदा गया था। उस युवती को रात में हत्यारे बाइक से लेकर घटनास्थल पर आए थे। चूंकि घटनास्थल पर काफी दूर तक खून फैला हुआ था। वहां घसीटने के निशान भी मिले। युवती अपने बचाव के लिए हत्यारों के चंगुल से बचने का प्रयास करती रही। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रात में उधर से गुजरने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मिला चाकू, कपड़ा व मोबाइल
बासूपुर उसरापट्टी में अज्ञात युवती की हत्या करने वाले स्थल पर चाकू बरामद हुई। चाकू के साथ ही हत्यारे का एक दस्ताना भी शव के समीप बरामद हुआ। महिला का एक बैग भी मिला है, जिसमें कपड़े व उसका मोबाइल फोन रखा था। मौके पर मिले सामनों को जब्त करते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
मोबाइल की सीडीआर से खुलेगा रहस्य
घटनास्थल पर मिले महिला के मोबाइल फोन से हत्या के रहस्य से पर्दा उठ सकता है। पुलिस ने मोबाइल में प्रयुक्त नंबरों पर की गई काल व सीडीआर की जांच की जा रही है। महिला के शव की शिनाख्त भी मोबाइल फोन के नंबरों से होने की उम्मीद है। पुलिस का मानना है कि सीडीआर आने के बाद हत्यारों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क में लगी है।