{"_id":"6980d71c84417fb3b8038e3d","slug":"woman-killed-in-pickup-collision-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-158497-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पिकअप की टक्कर से महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पिकअप की टक्कर से महिला की जान गई
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के संडवाचंद्रिका धाम के करीब सोमवार दोपहर बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में कमला देवी की मौत हो गई और पति बड़ेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
लीलापुर थाना क्षेत्र के कोड़रा मादूपुर निवासी बड़ेलाल सोमवार दोपहर अपनी 55 वर्षीय पत्नी कमला देवी के साथ साइकिल से विकासखंड कार्यालय जा रहे थे। वह अंतू थाना क्षेत्र के मां चंद्रिका देवी धाम के करीब पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।
टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर गिर पड़े। यह देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। घायल दंपती को उठाया और उपचार के लिए सीएचसी संडवाचंद्रिका भेजा। जांच के बाद चिकित्सक ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया। पति बड़ेलाल की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना के बाद पिकअप चालक भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।