फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman killed by beheading In Pratapgarh body found In Forest fear of Harassed

प्रतापगढ़ : महिला की सिर कूंचकर हत्या, जंगल में निर्वस्त्र मिली लाश, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 03 Nov 2022 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 10:40 PM IST
सार

अंतू थानाक्षेत्र के मझिलहा पूरे तुलाई की रहने वाली एक 55 वर्षीय महिला के पति की सात साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार थी। फिर भी  रोज सुबह तकरीबन आठ बजे गल्ला मंडी प्रतापगढ़ जाकर अनाज साफ करने का काम कर परिवार का खर्च चला रही थीं।

विज्ञापन
Woman killed by beheading In Pratapgarh body found In Forest fear of Harassed
Crime Scene - फोटो : social media

विस्तार

मजदूरी कर घर लौट रही महिला की गांव से कुछ दूरी पर जंगल में हत्यारों ने सिर कूंचकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी निर्वस्त्र लाश देख हर कोई दुष्कर्म की आशंका जताने लगा। तामम प्रसास के बाद पुलिस महिला की मौत मामले की वजह नहीं पता कर सकी। अब फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन



अंतू थानाक्षेत्र के मझिलहा पूरे तुलाई की रहने वाली एक 55 वर्षीय महिला के पति की सात साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार थी। फिर भी  रोज सुबह तकरीबन आठ बजे गल्ला मंडी प्रतापगढ़ जाकर अनाज साफ करने का काम कर परिवार का खर्च चला रही थीं। बुधवार को भी वह काम पर गई थी। मगर देर शाम तक घर नहीं लौटी। मृतका के जेठ ने पूछताछ की तो बेटे ने बताया कि वह मानधाता मायके जाने की बात कह रही थी। हो सकता हो वहीं गई होंगी।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह महिला का निवस्त्र शव घर से कुछ दूरी पर सई नदी के करीब जंगल में मिला। ग्रामीणों के अनुसार साड़ी  उतारकर चेहरे व सिर पर लपेटी गई थी। पेटीकोट कुछ दूर पड़ा मिला। सिर व सीने को ईंट से कूचा गया था। सूचना मिलते ही अंतू पुलिस व सीओ सिटी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।


इधर पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों ने दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड पुलिस को सौंपी है। ताकि जांच के बाद हकीकत का पता चल सके। मृतका के दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा बुआ के घर रहता है जबकि छोटा बेटा व बेटी महिला के पास ही रहते हैं। मां की मौत से तीनों का रो-रोकर हाल खराब है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि हर बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। फारेंसिक  जांच के लिए टीम लगाई गई है। अभी तक महिला की हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।

विज्ञापन

वीडियोग्राफी के बीच महिला डॉक्टर की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम
अंतू में महिला की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान महिला चिकित्सक की मौजूदगी के लिए पत्र लिखा था। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टर मधु यादव, डॉ. मोहम्मद सैफ और डाक्टर अजय कुमार मौजूद रहे। चिकित्सकों के पैनल से हुए पोस्टमार्टम की पूरे समय तक वीडियोग्राफी कराई जाती रही।
चोरी की दो मोटर साइकिल व मोटर पंप के साथ तीन गिरफ्तार


कुंडा। बाघराय पुलिस ने तीन युवकों को चोरी की दो मोटरसाइकिल व मोटरपंप के साथ गिरफ्तार किया है। लिखा पढ़ी करके उन्हें जेल भेज दिया गया। बाघराय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के कोचिंग सेंटर नगराहन, पंचमहुआ के पास से तीन लोगों राजेश कुमार, सुशील पाल, विजय उर्फ हग्गन को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया।


इस पर गलत नंबर प्लेट लगाई गई थी। इस दौरान एक युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने बरामद बाइकों को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। बाद में इनके पास से एक मोटरपंप भी बरामद किया गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पकड़े गए तीनों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed