{"_id":"64efa606ef28bff620024a46","slug":"woman-going-to-tie-rakhi-to-brother-dies-due-to-dumper-collision-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-3646-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डंपर की टक्कर से भाई को राखी बांधने जा रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डंपर की टक्कर से भाई को राखी बांधने जा रही महिला की मौत
Thu, 31 Aug 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना के महासिन गांव के पास अंनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वह अपने भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बांधने मायके जा रही थी। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के शय्यद यासीनपुर गांव निवासी सुशीला तिवारी (59) बुधवार देर शाम बेटे दीपक तिवारी के साथ राखी बांधने मायके संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कौडियाडीह जा रही थी। दीपक जैसे ही बाइक लेकर संग्रामगढ़ के महासिन गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में सुशीला देवी को गंभीर चोट आईं। राहगीरों ने मां बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दीपक को प्राथमिक इलाज कर छोड़ दिया। वहीं, सुशीला की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। बीच रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। सुशीला के एक बेटा व एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है।