फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman dies due to bike collision

Pratapgarh News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to bike collision
बाबागंज। देवर के साथ घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शृंगवेरपुर गड़ौवा गांव निवासी 45 वर्षीय गुड़िया देवी पत्नी लल्लन सरोज अपने देवर धर्मेंद्र कुमार सरोज के साथ बाइक से लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नंदा का पुरवा गई थी। वहां से लौटते समय महेशगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सड़क किनारे नाले में जाकर डूब गई। जबकि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी महेशगंज ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने गुड़िया देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed